गुना नगर: जैता डोंगर पर दो बाइकों की की आपस मे भिड़ंत ,एक की मौत
गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में, जैता डोंगर पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए । दल्ला बंजारा और गोमदा बंजारा, अपने गांव लौटते समय, एक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गए, जिस पर एक महिला और पुरुष सवार थे । आरोप है कि दुर्घटना का कारण दूसरी बाइक पर सवार शराब पीए हुए लोग थे ।