गुना नगर: बरखेड़ा गिर्द मे मजदूरी के लिए गए व्यक्ति को सांप ने काटा मौत
गुना जिले बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में बरखेड़ा गिर्द गांव के एक 40 वर्षीय व्यक्ति, गुलाब सिंह की मौत सांप के काटने से हो गई । वह धनिया की फसल निकलवाने के लिए खेत में मजदूरी कर रहा था । खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गया और आनन-फानन में परिजनों द्वारा गुना जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई । जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया