रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आरटीसी तैयारियों का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Apr 20, 2025 रविवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आरटीसी तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान आरटीसी बैरक, भोजनालय, नवननिर्मित आवास, शौचालय, क्लासरूम, निर्माणाधीन भवन आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।