पुलिस ने नशीले कैप्सूल के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे हवलदार पांचू राम ने बोलावाली में मुख्य सड़क पर से राजेंद्र सिंह को पकड़कर उसके पास से 400 प्रेगलिन कैप्सूल बरामद किए हैं। जिन्हें वह अवैध रूप से लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच ए एस आई रोहताश कुमार को सौंपी गई है।