गड़हनी: गड़हनी की नसरीन प्रवीण ने राज्य के टॉप 5 में बनाई जगह, जिले में भी हासिल किया पहला स्थान
गड़हनी नगर पंचायत वार्ड 2 शांतिनगर निवासी अली हसन मंसूरी की पुत्री नसरीन प्रवीण ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बिहार के टॉप 5 में जगह बनाकर अपने राज्य व प्रखंड का नाम रौशन किया है। नसरीन गड़हनी आर डी एम हाई स्कूल की छात्रा है। 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी और आगे चलकर डॉक्टर बनना उनका सपना है। लड़की एक साधारण परिवार से है ,इनके पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं