खरगापुर: कुड़ीला पुलिस ने अपहृत बालिका को खोजा, परिवार में लौटी मुस्कान
खरगापुर तहसील के कुड़ीला थाना पुलिस ने 'मुस्कान' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। आज शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना प्रभारी अरविंद यादव की टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।