अंजड़: अंजड़ में बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर निभाई अंतिम संस्कार की परंपरा, समाज को दिया संदेश
Anjad, Barwani | Jan 31, 2026 अंजड में बेटियों ने रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ते हुए अपने पिता के अंतिम संस्कार की सभी परंपराएं स्वयं निभाईं। उन्होंने न केवल पिता के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, बल्कि श्मशान घाट पर चिता को मुखाग्नि भी दी।मिली जानकारी के मुताबिक यह दृश्य अंजड के मुक्तिधाम पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया और समाज को बराबरी का सशक्त संदेश दे गया।