समस्तीपुर: समस्तीपुर में चक्रवात 'मोन्था' का असर, बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी
समस्तीपुर में चक्रवात 'मोन्था' का असर दिख रहा है। बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है। शनिवार सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। शहर में कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बनी है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 8.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ठंड का एहसास हो रहा है।