थावे: थावे थाना पुलिस ने एसटीएफ की मदद से बाइक सवार बदमाश को पकड़ा, पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद
थावे थाना की पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से सिवान जिले के रहने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस व एक बाइक को बरामद कर लिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।