पकरीबरावां: जन चेतना सह विकास समिति के सदस्यों ने केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर पकरीबरावां से जमुई तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग की
शुक्रवार को पकरीबरावां प्रखंड के जन चेतना सह विकास समिति के सदस्यों ने भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर रेलवे लाइन बिछाने को लेकर एक मांग भरा पत्र सौंपा है जिसमें नवादा से पकरीबरावां के रास्ते जमुई लक्ष्मीपुर तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग की है यह जानकारी देर शाम 7 बजे दी गई है।