झालरापाटन: केलुखेड़ा गांव में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के केलुखेड़ा गांव में करंट लगने से 17 वर्षी किशोर की हालत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है अस्पताल चौकी प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि गांव का रहने वाला मुकेश किसी काम से अपने खेत पर गया था जहां उसका एक पैर खेत पर पड़े बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह बेहोश हो गया।