अमरपुर: अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे
Amarpur, Banka | Mar 15, 2026 अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे बांका जिले के अमरपुर स्थित गोला चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौक पर खड़े वाहनों और जाम की स्थिति के बीच एक ई-रिक्शा (टोटो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार लोग और आसपास मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए।