अररिया: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मालद्वार के छात्र ने मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक लाकर राज्य में 6वां स्थान प्राप्त किया
Araria, Araria | Mar 29, 2026 मेहनत और लगन के दम पर अररिया जिले के एक साधारण परिवार के बेटे ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिन पर सबको नाज है। दरअसल पलासी प्रखंड के बकैनियां गांव निवासी सुमित कुमार यादव ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक लाकर राज्य स्तर पर 6वां स्थान प्राप्त किया है। यही वजह है इलाके के लाल की सफलता पर उत्साह का माहौल है ।