मेहनगर: गोपालपुर गांव में कुंए में गिरे निराश्रित गोवंश को ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने निकाला बाहर
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दीनानाथ सिंह के घर के पास बीती रात आपस लड़ रहे दो निराश्रित गोवंश में से एक पास के 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया सुबह जब ग्रामीणों ने सुना तो कुएं से आवाज आरहि थी। जाकर देखा तो एक विशाल निराश्रित गोवंश साढ़ गिरा था जिसकी सूचना एसडीएम मेंहनगर के साथ ही डायल 112 को दी गई।