रामपुर: सोमवार को DM के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 4 बसों और 3 ट्रकों पर लगाया जुर्माना
Rampur, Rampur | Sep 1, 2025 सोमवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के आदेश पर परिवहन विभाग ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से संचालित वाहनों पर लगाम लगाना था। वरिष्ठ संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा और यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की।