उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के दरोली में प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मेवलिया प्रजापति समाज पांच चौखला की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली ने आमजन को संबोधित किया।