शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत करेडी ब्रिज के पास रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए।यल हो गए। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पायलट प्रबल शर्मा व आरक्षक लखन सिंह ने घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया.