सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्जवल दास ने शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे विधानसभा के सत्र के दौरान सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में जंगली हाथियों के उत्पाद के कारण लोगों को हुए नुकसान और कायम दहशत से संबंधित मामले को उठाया साथ ही साथ उन्होंने हाथियों के झुंड को सुरक्षित स्थानों की और कुच करने की मांग की।