बारुन: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई
बारुण प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी स्मिता कुमारी का स्थानांतरण गया जिले के मानपुर प्रखंड में कर दिया गया है। वहीं, उनके स्थान पर अमरजीत कुमार को बारुण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का नया प्रभार सौंपा गया है।इस अवसर पर बारुण प्रखंड मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई डीलर और प्रखंड के कर्मचारी उपस्थित रहे।