ताला मानपुर सड़क मार्ग स्टेट हाइवे 10 मे कुचवाही लाल झंडी के पास नरवार मोड़ के पहले एक चार पहिया थार वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है।बताया जाता है की थार वाहन क्र.MP52ZB1044 मानपुर की तरफ जा रहा था जहां विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।इस दुर्घटना मे थार वाहन का अगला पहिया निकल गया लेकिन एयर बैग खुलने से चालक और अन्य लोग बाल बाल बच गए।