जीरापुर: जीरापुर में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं
जीरापुर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से शीतलहर और कोहरे के आगोश में सिमटा हुआ है. हालात आज मांगलवार की सुबह 6 बजे से ये है कि कपकंपाती सर्दी और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. एक तरफ शीतलहर के कारण लोग घर से निकलने से कतरा रहे हैं और जो लोग घर से निकल रहे हैं, उनको घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है.फसलों पर भी पाले का कहर दिखने लगा है.