हरदोई: हरदोई में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षा,केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2024 हरदोई में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षा। केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। परीक्षा में 44,940 परीक्षार्थी शामिल होंगे।पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए केंद्र के अंदर प्रवेश 8 बजे से शुरू हो गया है।साढ़े 9 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।