मेड़ता: मेड़ता सिटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ मीरा महोत्सव, आगामी 8 दिनों तक होंगे अनेक धार्मिक आयोजन
Merta, Nagaur | Jul 30, 2025 चारभुजानाथ मंदिर में रजत रेवाड़ी की स्थापना और ध्वजारोहण के साथ मंगलवार को मीरा नगरी मेड़ता में 521वें मीरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। अब अगले आठ दिन तक पूरा शहर भगवान श्रीकृष्ण और संत मीरा की भक्ति में डूबा नजर आएगा। सुबह राजपूत समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।