लाडपुरा: कोटा में 500 ड्रोन से रामायण की गाथा का हुआ चित्रण, आसमान में दिखी ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल फाइटर जेट के शौर्य की झलक
Ladpura, Kota | Oct 18, 2025 कोटा के 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेला में आज विजयश्री रंगमंच पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस शो में, आसमान में उड़ते 500 से अधिक ड्रोन ने एनिमेशन प्रोग्राम और सॉफ्टवेयर के माध्यम से अद्भुत जादू पैदा किया, जिससे दर्शक रोमांचित हो उठे।