झांसी: साले के बेटे की शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति को एरच गांव के पास अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 10, 2025 झांसी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह साले के बेटे की शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा एरच गांव के पास हुआ है। मृतक का नाम कल्लू अहिरवार था।