निवाली: ग्राम भातकी में किसान के घर अज्ञात कारणों से लगी आग, विधायक ने किया मुआयना, अधिकारियों को किया निर्देशित
ग्राम भातकी में दारासिंह बारकू मेहता के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे ने मौके पर पहुँचकर नायब तहसीलदार व पटवारी को बुलवाकर पंचनामा बनाने के निर्देश दिए गए। विधायक ने पीड़ित परिवार को शासन से अधिक से अधिक सहायता दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।