डीडवाना के बांगड़ महिला महाविद्यालय के नवीन भवन का राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकार्पण किया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि वह सभी का आधार बने। वसुंधरा राजे ने कहा कि बेटियां अबला नहीं सबला बने। छात्रों का सम्मान किया गया।