साहेबगंज: साहेबगंज नगर परिषद के नवल किशोर चौक बाईपास रोड में अज्ञात चार चक्का वाहन ने बाइक सवार और साइकिल सवार को मारी ठोकर।
साहेबगंज नगर परिषद के नवल किशोर सिंह चौक बाईपास रोड में अज्ञात चार चक्का वाहन ने बाइक सवार फाइनेंस कर्मी को ठोकर मार दी और चालक, वाहन सहित फरार हो गया।पूर्वी चंपारण के लखौरा गांव निवासी जगरनाथ साह का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में घायल की पहचान हुई। वहीं वाहन ने साइकिल सवार परसौनी रईसी के बद्री पासवान के 35 वर्षीय रामेश्वर पासवान को ठोकर मार दी