साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय के मुसहरी टोला में हैदराबाद से भागी लड़की प्रेमी के घर से बरामद
साहेबगंज थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय के मुशहरी टोला में हैदराबाद पुलिस एवं साहेबगंज थाना ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार की सुबह 7 बजे रामनरेश साह के घर पर छापेमारी की जहां से पुलिस ने हैदराबाद की लड़की पूजा कुमारी को बरामद किया वहीं रामनरेश का पुत्र संजय कुमार मौके पर नहीं मिला।