जिले के मांझागढ़ थाने के कुर्म टोली गांव में शनिवार की दोपहर नाले में डूबकर दो वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची गांव के शहाबुद्दीन अंसारी की बेटी शना प्रवीण थी। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को शना घर के समीप खेल रही थी। इस दौरान वह समीप के नाले में गिरकर उसकी मौत हो गई।