लायन्स क्लब कासगंज सदभावना के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम लायन्स क्लब कासगंज वदेमातरम् का 22वां अधिष्ठापन समारोह था। इस अवसर पर छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जानकारी शुक्रवार रात 9 बजे मिली।