थानाक्षेत्र के शिवगंगा रोड के माधोपुर में नीलगाय के कुदने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गये इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायल को अनुमंडल अस्पताल बुधवार की दोपहर दो बजे लाया गया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि इस घटना के संबंध में पुलिस को किसी प्रकार से सूचना नहीं दिया गया था।