खरगोन जिले के बिस्टान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में पदस्थ 62 वर्षीय सहायक लेखापाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। बैंक प्रबंधन के अनुसार ऋण स्वीकृति को लेकर कुछ ग्राहकों से हुई बहस के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।