हुसैनगंज: हबीबनगर पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
हुसैनगंज थाना के हबीबनगर पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे कर्मी को शुक्रवार की रात अज्ञात दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।घायल कर्मी की पहचान रंगीला यादव के रूप में हुई है।घायल कर्मी का ईलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुचकर मामलें की जांच में जुट गए है।