बाड़मेर जिले के बायतू क्षेत्र के भोजासर व आसपास गांवों में हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के मुआवजे को लेकर चल रहा किसानों का प्रदर्शन सोमवार देर रात प्रशासन से वार्ता के बाद स्थगित हो गया। इससे पहले बायतू से बाड़मेर जा रहे किसानों को टोल प्लाजा पर रोका गया, जहां बातचीत हुई। सहमति बनने पर किसान ट्रैक्टर लेकर लौट गए।