कानपुर: जज के फर्जी हस्ताक्षर बनाने के मामले में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई शुरू, कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री ने दी जानकारी
कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी की कुछ अधिवक्ताओं द्वारा जज के फर्जी हस्ताक्षर कर एक फर्जी आदेश तैयार किया गया था। इसके संदर्भ में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा जांच की गई। दोषी अधिवक्ताओं को कानपुर बार एसोसिएशन से निष्कासित किया गया और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।