आरा: कसमरिया गांव में शौच करने के दौरान आहर में पैर फिसलने से एक व्यक्ति की डूबकर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Aug 10, 2025 आहर में पैर फिसलने से एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव की है। बताया गया कि गांव के ही रहने वाले मनोज कुमार साह शौच करने आहार के तरफ़ गए थे। जहां पैर फिसल गया और वो आहर में गिर गया। मौके पर डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ।