ईसागढ़ क्षेत्र में शनिवार रात एक स्लीपर बस में आग लगने की घटना सामने आई। बमनावर गांव के पास डेलकेवर में स्लीपर बस में आग लगने के बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। रविवार को शाम लगभग चार बजे पुलिस ने इस मामले में बस कंडक्टर मनोज शर्मा के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया।