झांसी: झांसी में निजीकरण के खिलाफ अधिशासी अभियंता कार्यालय में विद्युत कर्मचारियों ने लगाई विशाल पंचायत, किया प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Jun 30, 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया और जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में बिजली कर्मचारी इस पंचायत में शामिल हुए और सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।