झांसी: जिला जज, जिलाधिकारी व एसएसपी ने जिला कारागार में ओपन जिम का शुभारंभ किया, देखी जेल की व्यवस्थाएं और बांटे उपहार
Jhansi, Jhansi | Jun 30, 2025 जेल में बंद बंदियों को स्वास्थ्य रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। इसी के चलते जिला कारागार झांसी में ओपन जिम का सोमवार को शुभारंभ किया गया। सोमवार को जिला जज कमलेश कच्छल ने जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, एसएसपी बीबीजीटीएस के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के अंदर बंदियों को स्वास्थ्य रहने के लिए बनाई गई ओपन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया।