निघासन: जीतपुरवा गांव में तेंदुए की चहलकदमी से फैली दहशत, गन्ने के खेत में दिखा खूंखार तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। आज मंगलवार शाम करीब 7 बजे निघासन तहसील के जीतपुरवा गांव के गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।