नजीबाबाद: नजीबाबाद में ओम श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट (रजि.) ने कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया
आज दिनांक 23 फरवरी 1:00 नजीबाबाद के एचडीएफसी बैंक के सामने ओम श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट (रजि.)द्वारा शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर के कई लोगों ने शिव भक्तों को प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान आयोजन करता अनुज कुमार शर्मा ,अध्यक्ष अंकित राजपूत, मुनेश राय, आशुतोष टॉक ,अक्षय रोहिल्ला, दीपक गुप्ता, विनय राजपूत आदि रहे।