बरौनी जंक्शन मुख्य टिकट घर स्थित रेलवे इन्क्वायरी का फोन गुरुवार को लगातार व्यस्त होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज के रेलयात्रियों को उठानी पड़ी। यह सिलसिला लगातार जारी है। यात्रियों का आरोप है कि पूछताछ कार्यालय के कर्मी द्वारा परेशानी से बचने के कारण फोन का चोंगा उठाकर रख दिया जाता है। इससे फोन लगातार व्यस्त ही बताता है।