भभुआ: कैमूर स्तंभ के पास महिला के गले से सोने का लॉकेट चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को लिया हिरासत
Bhabua, Kaimur | Jul 1, 2025 कैमूर स्तंभ के पास महिला के गले से सोने का लॉकेट चुराने में तीन महिला को पुलिस हिरासत में लिया है। आज मंगलवार को 11 बजे भभुआ थाना क्षेत्र के उफरौली गांव निवासी राहुल पांडेय की पत्नी विभा देवी ने बताया कि वह सोमवार को सुबह एकता चौक से अपने पति और बच्चों के साथ ऑटो पर सवार होकर मोहनिया जा रही थी। ऑटो में तीन और महिलाएं बैठी थी जिनके द्वारा चुराया गया था।