बृहस्पतिवार को समय लगभग 9:00 बजे गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा चौराहे के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर एक युवक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में माधवपुर निवासी देशराज पुत्र अनुज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनका पैर पूरी तरह से टूट गया है। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हिरासत में ले लिया है।