लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खैराहनी गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग महिला के साथ सरेआम मारपीट की गई। गांव निवासी पीड़िता प्रेमलता पत्नी स्वर्गीय सुंदरलाल ने निघासन कोतवाली पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि करीब 18 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके पति को आवास मिला था, जिसे बनवाया गया था।