गुमला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पतिया गांव में गांजा बिक्री का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 330 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत पतिया गांव में गांजा की खरीद बिक्री की जा रही है।