कुमारखंड: केवट गामा चौक के पास बाइक की टक्कर से डेढ़ साल का बच्चा घायल, इलाज के लिए भेजा गया
कुमारखंड थाना क्षेत्र के केवट गामा चौक के समीप मंगलवार को शाम करीब पांच बजे अनियंत्रित अज्ञात बाइक के धक्का से डेढ़ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।