नावकोठी: बिहार दर्शन: समसा प्लस टू के स्कूली बच्चे राजगीर, नालंदा और पावापुरी की परिभ्रमण यात्रा पर रवाना
नावकोठी प्रखंड के समसा प्लस टू स्कूल के बच्चे बिहार दर्शन योजना के तहत राजगीर नालंदा और पावापुरी के लिए बुधवार को रवाना हुए। इसको प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार ने परिभ्रमण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को साक्षात रूप में बच्चे देखकर उन्हें बेहतर तरीके से सीखेंगे और उनके मन मस्तिष्क में इसका संस्मरण बना रहेगा