जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर चौसा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें गश्ती पर निकले मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। मेरी जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे।